फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कला उत्सव में छाई मेरठ की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज (एसडी इंटर कॉलेज) बुढ़ाना गेट की छात्राओं ने कला उत्सव में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर शहर का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की ओर से कला उत्सव 2017 का आयोजन हुआ। प्रदेश स्तर पर आयोजित इस उत्सव में सनातन धर्म की छात्राओं ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि संजय अग्रवाल अपर मुख्य सचिव, जिला विद्यालय निदेशक सुकेश कुमार एवं संयुक्त निदेशक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान सांत्वना तिवारी ने सम्मानित किया। उत्सव में भाग लेने वालीं शिक्षिकाओं साधना शर्मा, डॉ. मनमोहिनी, डॉ. पूनम रानी व छात्राओं को स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष बीएन शर्मा, डॉ. ओपी शर्मा एवं प्रिंसिपल रेखा शर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें