फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओ ंने विज्ञान के सवालों के जवाब देकर जीते इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज में अंतर विश्वविद्यालय रसायन विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित क्विज का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए विज्ञान के छात्रों ने भाग लिया। शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. साधना सहाय ने किया। क्विज में शोभित विवि, आईआईएमटी विवि, सुभारती विवि, आरजी कॉलेज, डीएन डिग्री कॉलेज, एनएएस कॉलेज, इस्माईल पीजी कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। हर टीम में चार सदस्य रहे। 21 राउंड खेले गए। अंत में डीएन डिग्री कॉलेज की टीम विजेता बनी। विजेता टीम में आंचल रानी, शिवानी, निर्मल, शिवानी सिंह, संदीप शामिल रहे। दूसरा स्थान आईआईएमटी की टीम ने हासिल किया। टीम में प्रवीण, तुषार मोहन, कार्तिक शर्मा, आदित्य वर्मा शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। संचालन डॉ. दीपा त्यागी ने किया। डॉ. दीप्ति सक्सेना, डॉ. सोनिया गुप्ता, मीना राजपूत, संध्या, रश्मि आदि ने सहयोग दिया। संयोजिका विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा गोयल, डॉ. रेनू अग्रवाल और उपासना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें