उधार दिए रुपये मांगने पर धमकी मिली
बागपत। बागपत शहर निवासी अनिल ने दी तहरीर में कहा उसने सिसाना गांव के एक व्यक्ति को कुछ समय पहले 60 हजार रुपये उधार दिए थे। व्यक्ति ने निर्धारित समय में रुपये नहीं लौटाए। तगादा करने पर आरोपी जल्द ही रुपये देने के लिए बोलने लगा, लेकिन उसने अभी तक रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने पर आरोपी झगड़े के लिए उतारू होता है और धमकी देता है। पीड़ित ने अपनी सुरक्षा और आरोपी से रुपये दिलवाने की मांग की है।