6673 बच्चों का टीकाकरण
मेरठ। सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के पांचवें दिन मंगलवार तक जनपद में 529 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। इसमें 8783 बच्चों के लक्ष्य के सापेक्ष 6673 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस संबंध में सीएमओ डॉ राजकुमार ने बैठक की, जिसमें डॉ विश्वास चौधरी, डॉ सुधीर कुमार, डॉ पूजा, डॉ रजत कुमार, संजीव कुमार पांडेय, सचिन कुमार, सी बी सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।