फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम सात घंटे व सुपर चार घंटे लेट पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पिछले 11 महीने से नौचंदी एक्सप्रेस व संगम एक्सप्रेस लेट चल रही है। रविवार को भी संगम एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय से सात घंटे की देरी से दोपहर करीब दो बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। जबकि नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से दोपहर करीब सवा बारह बजे पहुंची। यहां से लिंक को सहारनपुर के लिए रवाना कर दिया गया। इसके अलावा सुपर एक्सप्रेस को इस महीने तीसरी बार रद किया गया है। रेलवे सेक्शन पर काम चलने की गाज इसी ट्रेन पर गिराई जा रही है। जब भी दिल्ली से लेकर जालंधर तक सेक्शन पर कहीं पर भी कार्य होता है तो सुपर एक्सप्रेस को रद कर दिया जाता है। इस ट्रेन के रद होने से जालंधर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें