फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेठ बीके माहेश्वरी में काव्यपाठ प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शब्दों में बही काव्यरस की धारा
विज्ञापन

मेरठ। सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शिक्षाप्रेमी बालकिशन दास माहेश्वरी की पुण्य स्मृति सभा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय में अंतर विद्यालयीन काव्यपाठ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों के 40 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर, डॉ. हरिओम पवार व सुभद्रा कुमारी चौहान की कविताओं को पढ़ा। ओज, शृंगार, वीर, रौद्र व करुण रस का संगम प्रस्तुत किया। निर्णायक की भूमिका में कवि सुमनेश सुमन, डॉ. रामकुमार भारती व आदर्शनी श्रीवास्तव की रहे। प्रतियोगिता में पहला स्थान सेठ बीके माहेश्वरी इंटर स्कूल की छात्रा आलिया को मिला। दूसरा स्थान खालसा इंटर कॉलेज की पूर्णिमा व तीसरा स्थान आरजी इंटर कॉलेज की अक्षिता को मिला। चल वैजयंती खालसा इंटर कॉलेज ने जीती। विद्यालय की प्रिंसिपल दुर्गेश माहेश्वरी ने सभी का आभार दिया। संचालन मंजू विश्नोई ने किया। इस अवसर पर निशा, पूनम माहेश्वरी, सुषमा गुप्ता, पूजा शर्मा, रितु कुमार, अलका शर्मा व संगीता बंसल का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें