फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए हो प्रदेश का बटवारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विकास के लिए प्रदेश के बंटवारे की मांग उठा रहे संगठनों ने इसके लिए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अतिथि गृह में बृहस्पतिवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें उत्तर प्रदेश जनांदोलन समिति, बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा, पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा और इंद्रप्रस्थ राज्य संघर्ष समिति के नेताओं ने कार्ययोजना के बारे में बताया। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने कहा कि प्रदेश बंटवारे का मुद्दा बहुत पुराना है। छोेटे राज्य बनने पर ही प्रदेश का विकास संभव है। पश्चिमी प्रदेश मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि विकास के लिए छोटे राज्य बनाए जाने बेहद जरूरी हैं। कांग्रेस नेता अभिमन्यु त्यागी ने कहा कि दिल्ली में एनसीआर को मिलाकर वृहद् दिल्ली प्रदेश का निर्माण होना चाहिए। इसके बनने से युवाओं, व्यापारियों और किसानों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। छात्र नेता मनीष सिंह ने भी विचार रखे। नेताओं ने प्रदेश बंटवारे की खातिर सड़क पर उतरकर आंदोलन करने का आह्वान किया। यहां अमित नागर, शशिकांत गौतम, प्रदीप शर्मा, जगमोहन शाकाल, वीरेंद्र कुमार, डीडी शर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें