छात्र की हत्या पर शोक व्यक्त किया
मेरठ। राष्ट्रीय जन शक्ति मंच की जिला इकाई की बैठक मंच के कार्यालय शिवाजी रोड पर हुई। अध्यक्षता करते हुए मंच के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमाशंकर खटीक ने हरियाणा में मासूम छात्र प्रद्युमन की हत्या करने पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने मांग की कि छात्र की सुरक्षा न कर पाने के कारण स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। इस घटना की सीबीआई द्वारा जांच कराई जाए। गिरीश शर्मा, हरीश जाटव, विशाल प्रेमी, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।