राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथि घोषित
बागपत। जिला और मंडल स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता के समापन होने के बाद तीरंदाजी सोनभद्र, सब जूनियर की हॉकी झांसी, भारोत्तोलन प्रतियोगिता इलाहाबाद में सात से नौ सितंबर, एथलेटिक्स आठ से 11 को इलाहाबाद, कबड्डी नौ से 13 बुलंदशहर, जूडो मुरादाबाद में 11 से 13, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस फैजाबाद में 13 से 15, फुटबाल गोरखपुर में 15 से 18, खो-खो बलिया में 16 से 18 सितंबर होगी। डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान के प्राचार्य संजय यादव ने डीआईओएस को निर्देशित किया चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए समय पर भेजने की व्यवस्था करें।