बारिश से खेड़की में जलभराव, निकासी की मांग
बागपत। जिले में झमाझम बारिश से लोगों के चेहरे खिले हुए है। गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की फसलों को लाभ होगा। सरूरपुर खेकड़ी गांव में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां से पानी की निकासी होनी चाहिए।