फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत विकास परिषद् का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
काव्य रचना में बहे सामाजिकता के संदेश
विज्ञापन

मेरठ। भारत विकास परिषद् अभिनव शाखा की पारिवारिक सभा सोमवार को जैन धर्मशाला में हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि पीसी जैन ने किया। अध्यक्षता डॉ. अलका गुप्ता ने की। संस्थापक अध्यक्ष बीडी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। सभा में शहर के प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी रचनाओं से समाज को सारगर्भित संदेश दिए। देश के प्रति उत्तरदायित्वों के साथ राष्ट्रीय नीतियां, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण, जल संरक्षण, सामाजिक व सांस्कृतिक सौहार्द, पारिवारिक एकता के संदेश दिए। काव्य संध्या में डॉ. ईश्वर चंद गंभीर, चंद्र शेखर मयूर, डॉ. ममता वार्ष्णेय, डॉ. प्रतीक गुप्ता, अजय तोमर, विमल ग्रोवर ने रचनाओं का वाचन किया। संचालन सुप्रसिद्ध कवियत्री व आकाशवाणी की उद्घोषिका शाखा सचिव डॉ. शुभम त्यागी ने किया। इस अवसर पर मुकेश जैन, डॉ. ममता वार्ष्णेय, दुलीचंद उपाध्याय, जेएस गुजराल, मनोज अग्निहोत्री एवं अर्चना श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें