अमित गुप्ता रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष मनोनीत
देवबंद। प्रीत विहार कॉलोनी में अग्रोहा समाज विकास सभा की बैठक में अमित गुप्ता को श्री विष्णु कला मंडल द्वारा रामलीला कमेटी में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अमित गुप्ता ने कहा कि विष्णु कला मंडल ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूर्ण निर्वाह करेंगे। इस मौके पर सावन गुप्ता, अंकित गर्ग, अक्षय बंसल, तुषार मित्तल, शिवम गुप्ता, वंशु गुप्ता, मोनू गर्ग, राहुल गुप्ता आदि रहे।