सहारनपुर (सहारनपुर)। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय ग्लोबल वार्मिंग, नशे की लत के कारण और प्रभाव, वृद्धों तथा बालिका शिशु बचाओ आदि रहे। छात्राओं में आयशा ने प्रथम, सुम्बुल ने द्वितीय, वरहमना मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की संयोजिका प्रधानाचार्य शोभा चौधरी, निर्णायक मंडल में अलका रानी, मिनाक्षी सैनी, प्रतिभा आदि मौजूद रहे।