फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीवनी महिला संस्था ने मनाई हरियाली तीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पनिहारिन बनकर महिलाओं ने मनाई तीज
विज्ञापन

मेरठ। संजीवनी महिला संस्था की तीज सभा शुक्रवार को हुई। सभा की थीम पनिहारिन रखी गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुपमा अहलूवालिया एवं पूजा जैन ने किया। संस्था की अध्यक्षा प्रतिमा त्यागी ने सदस्याओं का स्वागत किया। सदस्याएं पनिहारिन की तरह सजकर आयोजन में पहुंचीं। बॉलीवुड के पुराने गीतों पर डांस किया। पनिहारिन तंबोला खेलकर इनाम भी जीते। सभा में गगरी सजाओ प्रतियोगिता, पनिहारिन कैटवॉक आदि मुकाबले हुए। गगरी सजाओ में कमलेश जैन, सीमा, प्रियंका को सम्मानित किया गया। पनिहारिनों की चाल में सीमा अग्रवाल, माधुरी मिश्रा, अंजली गुप्ता, मेघा जैन व प्रियंका अग्रवाल विजेता बनीं। वेशभूषा व मेकअप के लिए भी पुरस्कार दिए गए। विनीता तोमर, स्मृति गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संचालन निशी जैन ने किया। सभा को सफल बनाने में रितु जैन, अंशु, श्वेता, रितु रस्तोगी, वीना अग्रवाल, संगीता, सीमा, प्रीति, कनिका, सुनीता, माधुरी, मनीषा, वीना अग्रवाल व चारुल ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें