लावड़- शिविर में रक्तदान करते युवा। स्रोत : स्वयं
लावड़। कस्बे में सोमवार को विटाल चैरिटेबल ब्लड सेंटर के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का लावड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष धीर सिंह सैनी, डॉ. जयपाल वर्मा ने शुभारंभ किया। आयोजक भाजपा नेता मोहन सैनी ने बताया कि शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं को हेलमेट, डोनर कार्ड, प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सभासद यादराम जाटव, गौरव गुप्ता, उमेश कश्यप, राहुल, रितिक सैनी प्रदीप सैनी, शिवकुमार सैनी, धर्मवीर सैनी, दीपक सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद