दौराला। श्री श्याम जी टावर मोदीपुरम निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन के दौराला की साइबर हेल्प डेस्क ने 2994 रुपये वापस कराए। सलाउद्दीन ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके रुपये अन्य खाते में स्थानांतरित हो गए हैं। साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रुपये फ्रीज कराए और बुधवार को पीड़ित के खाते में स्थानांतरित कराए।