फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आरएएफ बटालियन के शिविर में 29 जवानों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वेदव्यासपुरी स्थित 108 बटालियन की ओर से शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर का आयोजन अरुण कुमार भारती उप महानिरीक्षक लोक व्यवस्था अकादमी रैपो मेरठ एवं धन सिंह बिष्ट कमांडेंट 108 वाहिनी के नेतृत्व में किया गया। इसमें 29 जवानों ने रक्तदान किया। इस दौरान अन्य स्वस्थ लोगों को भी रक्तदान के लिए जागरूक किया गया। शिविर में प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक ऑफिसर डॉ. अशोक कुमार, कंसल्टेंट आंचल सिंधु एवं उनकी चिकित्सकीय टीम ने भाग लिया। रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और जवानों व आम नागरिकों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। अधिकारियों ने बताया कि रक्तदान से कई जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें