फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बाइक पर बैठाकर जेब से 25 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
लावड़। कस्बे के मोहल्ला सैनीनगर निवासी राजेंद्र सैनी ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को मेरठ मंडी से सब्जी बेचकर घर लौट रहे थे। रास्ते में दो बाइक सवारों ने उन्हें आगे तक छोड़ने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि बीच में बैठाने के दौरान बदमाशों ने उनकी जेब से 25 हजार रुपये निकाल लिए। कुछ दूरी पर उतारकर आरोपी भाग निकले। दूसरी जेब में रखे 16 हजार रुपये सुरक्षित बच गए। घर पहुंचने पर रकम गायब होने का पता चला। बताया गया कि इससे पहले भी सरकारी अस्पताल के पास एक व्यक्ति की जेब से बाइक सवार बदमाश करीब 10 हजार रुपये निकाल ले गए थे। पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें