फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैंक मैनेजर के मकान से ढाई लाख चोरी, नौकरानी गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की तक्षशिला कॉलाेनी में बैंक मैनेजर के मकान से ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए गए। चोरी का आरोप मकान में काम करने वाली नौकरानी पर है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बैंक मैनेजर संकेत त्यागी की मां राजबाला ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि भावनपुर क्षेत्र के शिव शक्ति विहार की रहने वाली नेहा उनके यहां कुछ महीने से काम कर रही थी। उसने अलमारी में रखे ढाई लाख रुपये चोरी कर लिए और इसके बाद वह काम पर भी नहीं आ रही। पुलिस ने भोपाल विहार गेट के पास से नेहा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 12 हजार रुपये और अलमारी की चाबी बरामद हुई है। हालांकि पूछताछ में नेहा ने कहा कि उसने केवल 15 हजार रुपये चोरी किए थे। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि नौकरानी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह बरतें सावधानी
थाना प्रभारी ने बताया कि अधिकतर लोग अपने यहां पर नौकर या नौकरानी रख रहे हैं। इसके लिए कुछ निजी कंपनी भी काम कर रही है, जो नौकरी-नौकरानी उपलब्ध कराती हैं। लोगों से अपील है कि नौकर या नौकरानी रखने से पहले उसका सत्यापन अवश्य कराएं। संबंधित थाने में उसकी आइडी से लेकर तमाम जानकारी उपलब्ध कराई जाएं, जिससे उनका रिकॉर्ड पुलिस के पास भी रहे। पिछले कुछ केसों में देखने में आया है कि सत्यापन को लेकर लोग गंभीर नहीं है और नौकर घटना कर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें