फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वित्तीय वर्ष खत्म होने में 25 दिन शेष, नहीं लगे ट्यूबवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। वित्तीय वर्ष खत्म होने में सिर्फ 25 दिन शेष हैं और अभी तक लघु सिंचाई विभाग सब्सिडी पर किसानों के खेतों पर ट्यूबवेल नहीं लगा सका है। ऐसे में किसानों की ट्यूबवेल लगने की उम्मीद पर पानी फिरने की आशंका है।
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग को 85 किसानों के खेतों पर ट्यूबवेल लगाने लगाने हैं, जिसमें 75 मध्यम बोरिंग और 10 गहरी बोरिंग के हैं। अफसरों की तमाम कोशिश के बावजूद पाइप लाइन नहीं मिलने की वजह से ट्यूबवेल नहीं लग पा रहे हैं। यदि चालू वित्तीय वर्ष में काम नहीं हुआ तो यह अगले वित्तीय वर्ष में शामिल हो जाएंगे। इन ट्यूबवेल को सरकार 50 फीसदी सब्सिडी पर लगवा रही है। सहायक अभियंता लघु सिंचाई नवीन कुमार का कहना है कि यह बात सही है कि पाइप नहीं आने की वजह से ट्यूबवेल लगाने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और वित्तीय वर्ष खत्म होने जा रहा है। पाइप मंगाने की प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही पाइप की सप्लाई हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें