फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 246 ट्रांसफर चोरी हो गए, अधिकारी पैरवी नहीं करते

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विकास भवन में हुई विद्युत समिति के बैठक में बिजली विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधियों के कई सवालों के जवाब नहीं दे पाए। ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि अधिकारियों को माह में एक बार जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सांसद अरुण गोविल ने भी देहात में चोरी हो रहे ट्रांसफार्मर को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि देहात क्षेत्र में 246 ट्रांसफार्मर चोरी हो गए, लेकिन अधिकारी पैरवी नहीं करते। सांसद राजकुमार सांगवान ने हर माह बिल समय पर क्यों नहीं दिए जा रहे ये सवाल उठाया। इन सबका कोई जवाब नहीं मिला। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से 10 कालोनियों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन हटाने का प्रस्ताव दिया था, जिस पर कोई कार्य नहीं हो सकी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने पीएम सूर्य योजना की भी समीक्षा की। साथ ही बिजली हादसे में दिए जाने वाले मुआवजे को लेकर भी स्थिति जानी। जनप्रतिनिधियों ने कुल 27 सवाल किए, जिसमे सांसद अरुण गोविल ने 3, ऊर्जा राज्यमंत्री ने 7, राजकुमार सांगवान ने 13 और कैंट विधायक ने 4 सवाल, जिनमें से चंद सवालों के जवाब ही बिजली विभाग के अधिकारी दे सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें