फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह ने युवक से 24 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
जहर खुरानी गिरोह का शिकार बना पीड़ित धारा सैनी। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
फलावदा। गांव मौजीपुरा निवासी ग्रामीण को बस में जहरखुरानी गिरोह ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया। पीड़ित 4 दिन बाद घर लौटा और परिजनों को मामले से अवगत कराया। जानकारी के अनुसार मोजीपुरा गांव निवासी धारा सैनी पुत्र सुक्खन दिल्ली मंडी में आड़त पर फूल बेचता है। बताया कि 24 अक्तूबर को फूल बेचने गया था। लौटते समय मेरठ में होटल पर खाना खाने के बाद घर जाने के लिए रोडवेज बस में बैठ गया। बस में जहर खुरानी गिरोह ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने उससे 24 हजार की नकदी व मोबाइल लूट लिया। बताया कि होश आने पर वह रामराज के जंगल में पड़ा मिला। पीड़ित ने रामराज थाने में पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने उसे चलता कर दिया। घटना के तीन दिन बाद वह अपने घर लौटा और परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें