फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के खाते में पहुंचे 24 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के खाते में पहुंचे 24 हजार रुपये
विज्ञापन

मेरठ। दिवाली से पहले कोरोना में मां-बाप से बिछुड़े बच्चों के लिए सरकार सहारा बनी है। छह महीने बाद जिले के 509 अनाथ बच्चों के खाते में सहायता राशि पहुंच गई है। मार्च-2022 के बाद से खाते में सहायता राशि नहीं पहुंची भी। अब चार हजार रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 24 हजार रुपये एकमुश्त खाते में पहुंचे हैं। जिससे अनाथ बच्चों की दीवाली भी रोशन हो सकेगी।
कोरोना में मां या बाप के बिछड़ जाने के बाद सरकार ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना को शुरू किया था। इसमें पहले हर तीन महीने में 12 हजार रुपये प्रति बच्चा एकमुश्त राशि देने की व्यवस्था की गई थी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार ने बताया कि अब सरकार ने इसे छह महीने में कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल में दो बार छह महीने के अंतराल में चार हजार रुपये महीने के हिसाब से 24 हजार रुपये एकमुश्त दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से सोमवार को ही बजट जारी किया गया है। अगले एक-दो दिन में सभी बच्चों के खाते में राशि पहुंचा दी जाएगी। जिससे दीवाली पर उनका घर भी रोशन हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें