फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक मंजिला मकान के 231 और दो मंजिला मकान के 154 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। आवास एवं विकास परिषद की जागृति विहार एक्सटेंशन योजना में दो मंजिला (डुप्लेक्स) और एक मंजिला (सिम्पलेक्स) के लिए लोगों का रुझान काफी बढ़ गया है। संपत्ति अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि जागृति विहार एक्सटेंशन योजना को चारों ओर से जोड़कर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 69 टाइप के एक मंजिला मकानों के लिए 231 ने और 131 टाइप के दो मंजिला मकान के लिए 154 ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन

जागृति विहार एक्सटेंशन शहर की सबसे बड़ी आवासीय योजना है। 700 एकड़ में विकसित की जा रही योजना में 2304 फ्लैट हैं, जिनमें 780 फ्लैट बिक चुके हैं। कोरोना से पहले यह आंकड़ा 1250 के करीब था, लेकिन कोरोना काल में वित्तीय स्थिति गड़बड़ाने से लोगों ने फ्लैट सरेंडर कर दिए थे। वहीं हाल ही में 69 सिम्पलेक्स और 60 डुपलेक्स भवन हैं। ये अर्धनिर्मित मकान हैं। इनके लिए भी विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए थे। इसी के साथ फ्लैट की कीमतें अधिक होने के कारण इनके ग्राहक नहीं मिल रहे थे, जिस पर शासन ने 20 फीसदी तक दामों में कटौती कर विक्रय के निर्देश दिए थे। ऐसे में छह लाख रुपये तक इन फ्लैट की कीमतें कम हो गई थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें