फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर: जमीन से निकला 2300 साल पुराना इतिहास, जानिए पांडव टीले की खुदाई में क्या मिला?

Sat, 05 Mar 2022 06:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हस्तिनापुर

सार

हस्तिनापुर कस्बे के पांडव टीले की खुदाई में 2300 वर्ष पुराने प्राचीन अवशेष मिले हैं। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह अवशेष मौर्य काल के हैं।
विज्ञापन
हस्तिनापुर कस्बे का पांडव टीला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर कस्बे के पांडव टीले पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम द्वारा चलाए जा रहे उत्खनन में शनिवार को 2300 वर्ष पुराने प्राचीन अवशेष मिले हैं। खुदाई के दौरान मिले अवशेषों के आधार पर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह अवशेष मौर्य काल के हैं। जिसमें प्राचीन ईटों की दीवार, कांच के मनके, तांबे के सिक्के आदि सैकड़ों प्राचीन अवशेष प्राप्त हुए हैं। जिन्हें कार्बन डेटिंग के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें