फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क न लगाने पर 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना वायरस की महामारी को बढ़ते देख अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। शनिवार को मास्क न लगाने पर घर के बाहर या फिर सड़क पर घूमते मिले 22 लोगों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी डॉ अखिलेश नारायण सिंह के मुताबिक, लॉकडाउन में मास्क लगाना अनिवार्य है। इसको लेकर दो दिन से पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि बिना मास्क लगाए कोई भी व्यक्ति घर के बाहर या सड़क पर दिखाई न दे अन्यथा उसके खिलाफ पुलिस को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ेगी। शनिवार से शहर में पुलिस ने मास्क न लगाने पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी। पुलिस ने कोतवाली, ब्रह्मपुरी, सदर बाजार, देहली गेट, सिविल लाइन और नौचंदी थाने में 22 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमे दर्ज किए हैं। एसएसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि मास्क न पहनने पर पुलिस रोजाना सख्त कार्रवाई करेगी। कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क लगाना बेहद जरूरी है। पैडमिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें