- स्टूडेंट्स हौसला रखें, अभिभावक मनोबल बढ़ाएं
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सीबीएसई बोर्ड का 10वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। अभिभावकों को चाहिए कि रिजल्ट कैसा भी रहा हो। लेकिन वे बच्चों का मनोबल बढ़ाएं। बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए। कम अंक आएं या रिजल्ट उदास करने वाला हो तो बच्चों को समझाएं कि परेशान न हों। मंजिलें और भी हैं। जिंदगी यहीं खत्म नहीं होती। इसके बाद इंटरमीडिएट में अच्छे अंक ला सकते हैं। उन्हें कहें कि वह अपने आप में विशेष हैं। किसी से अपनी तुलना न करें।
अभिभावकों के लिए मनोचिकित्सकों के टिप्स:
- विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाना चाहिए।
- परिणाम के बाद तर्क वितर्क के बजाय प्रोत्साहित करें।
- प्रतिशत के लिए न डांटें।
- कम प्रतिशत होने पर बच्चों को विश्वास में लें, उन्हें समझाएं।
- बच्चे के व्यवहार में हो रहे बदलावों पर नजर रखें।
- बच्चों को समझाएं कि घबराने की जरूरत नहीं है।