फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमल्हू सिंह कन्या इंटर कॉलेज में यज्ञ के साथ नऐ शिक्षण सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को नए शिक्षण सत्र का शुभारंभ स्कूल परिसर में हवन-पूजन व यज्ञ द्वारा किया गया। इस दौरान स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर ने कहा कि यज्ञ का वैज्ञानिक महत्व है। इसलिए यज्ञ को अपने जीवन में हमें अपनाना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी अध्यापिकाओं से आगामी शिक्षण कार्य को मेहनत एवं लगन से करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भगवान के बाद गुरु होता है जो व्यक्ति का भविष्य बनाने में अहम भूमिका निभाता है। यज्ञ में स्कूल की सभी छात्राओं व शिक्षिकाओं ने भाग लिया। यज्ञ को संपन्न कराने में कक्षा 12 की खुशी, निधि, सुनीता आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें