कार की टक्कर से बाइक सवार घायल
मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र में शुक्रवार को कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गये। शुक्रवार दोपहर मेरठ कॉलेज के दो छात्र बाइक से बेगमपुल की ओर जा रहे थे। बाउंड्री रोड पर सामने से आ रही कार से टकरा गया। टक्कर लगते ही बाइक चला रहा युवक कार के बोनट पर और दूसरा सड़क पर गिर गया। कुछ लोगों ने दोनों घायलों को पास के डॉक्टर के पास भिजवाया। इंस्पेक्टर रोजंत त्यागी का कहना है कि बाइक सवारों को मामूली चोट लगी थी। वह बिना कार्रवाई चले गये। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।