बायो मेडिकल प्लांट में लगी आग
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित औद्योगिक क्षेत्र में देर रात एक बायो मेडिकल प्लांट में आग लग गई। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। औद्योगिक क्षेत्र में बायो मेडिकल प्लांट बना है। रविवार देर रात प्लांट में आग लग गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में परतापुर थाने और परतापुर फायर स्टेशन की गाड़ी वहां पहुंच गयी और आग बुझाने में जुट गई। आग तेज होने पर एक के बाद दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां वहां बुला ली गईं। बाद में प्लांट के कर्मचारियों ने परिसर में मौजूद बालू की मदद से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। दमकलकर्मी भी उनके साथ जुट गए। देर रात आग बुझने के बाद दमकल विभाग ने राहत की सांस ली।