चांदीनगर (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सरफाबाद गांव के पास मौसमी से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। ट्रक चालक राहुल निवासी पंजाब ने बताया कि वह पंजाब से मौसमी लेकर बिहार जा रहा था। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया।