बागपत। राजकीय फल संरक्षण केंद्र के प्रभारी पीके सिरोही ने बताया कि बेरोजगार शिक्षित युवकों और युवतियों को महात्मा गांधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत कौशल विकास योजना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लुहारा में चार से छह फरवरी, बिजवाड़ा में सात से नौ फरवरी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके आधार पर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के लिए बैंक से लोन, विभाग से अनुदान दिया जाएगा। युवक प्रशिक्षण में पहुंचकर इसका लाभ उठाए।