फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर ब्लाक में चलाया गया श्रमिक पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तिनापुर। ब्लॉक में बृहस्पतिवार को सीडीओ के आदेश पर श्रम विभाग ने पंजीकरण अभियान चलाया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीडीओ आर्यका अखोरी के आदेश पर श्रम विभाग मेरठ उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के श्रम प्रवर्तन अधिकारी एके श्रीवास्तव ने हस्तिनापुर ब्लॉक में श्रमिक पंजीकरण अभियान चलाया। इसके अंर्तगत 21 निर्माण श्रमिक पंजीकरण किए गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार द्वारा श्रमिकों के हित के लिए चलाई जा रही समस्त जनहित योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत प्रत्येक श्रमिक को दिया जाएगा। इस अवसर पर बीडीओ रामकिशन व समस्त ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें