फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीड़ा दिवस पर किया खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे स्थित दा आर्यंस स्कूल में शनिवार को क्रीड़ा दिवस पर एक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजक मुख्यातिथि स्वर्ण पदक विजेता यूथ इंडियन बॉक्सिंग कोच और डिप्टी रीजनल ऑफिसर भूपेंद्र सिंह रहे। जिनका स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीति मल्होत्रा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। आयोजन में कक्षा यूकेजी से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी खेल-कूद की प्रतिभा और उनकी शारीरिक क्षमता का विकास करना था। प्रबंधन मंडल ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और भविष्य मे इसी प्रकार की खेल-कूद की प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करते हुए प्रधानाचार्या प्रीति मल्होत्रा ने सभी छात्र-छात्राओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उपस्थित सभी दर्शकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। कोआर्डिनेटर सोमा गुप्ता और चारु सिंघल के निर्देशन में आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में खेल शिक्षक दीपक राणा, सुशील भटनागर, मनीष के साथ अन्य सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं का भी विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें