डीएन कॉलेज में लगा स्वच्छता शिविर
मेरठ। डीएन कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीएस यादव ने किया। प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को सफाई का महत्व बताया। कॉलेज के डीन डॉ. एसके अग्रवाल ने स्वच्छता संबंधी जानकारी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में सफाई की। डॉ. एमके यादव, डॉ. मनोज सिंह का सहयोग रहा। कार्यक्रम अधिकारी विश्रुत चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।