बागपत। सरूरपुर कलां गांव गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में मिजिल्स रूबेला टीकाकरण के प्रति आंगनबाड़ी बबीता ने महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि रूबेला वायरस से बचाने के लिए टीकाकरण 26 नवंबर से शुरू होगा। नौ माह के बच्चे से लेकर 15 वर्ष के किशोर को टीके लगाए जाएंगे। सभी महिलाएं इसमें सहयोग करेगी। इस दौरान रेखा, सविता, गीता, कविता, नीतू, सुमित्रा, ब्रिजेश महिलाएं मौजूद रहे।