बागपत। सीडब्ल्यूसी ने कार्यालय के पास से बृहस्पतिवार को चार की दुकान पर काम करने वाले एक बच्चे को पकड़ा। न्याय प्राधिकारी राजीव यादव और मालती शर्मा ने बालश्रम विभाग को मामले से अवगत कराया। दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आदेश पर विभाग के वरिष्ठ सहायक उमेश शर्मा ने कार्रवाई शुरू कर दी। बच्चे के परिजनों को बुलाकर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए सुपुर्द कर दिया।