फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। बामनौली-रंछाड़ मार्ग तीन दिन पहले बिजली गिरने से रहतना गांव निवासी कमल पुत्र सुनील की मौत हो गई थी। बिनौली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पीड़ित परिवार ने मुआवजे की मांग की थी, क्योंकि युवक ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने बैठक कर बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। मृतक की मेहनत-मजदूर कर परिवार का पालन कर रहा था। उन्होने डीएम से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। बैठक में पप्पू मुखिया, राजपाल कश्यप, जयवीर कश्यप, महीपाल कश्यप, भूषण, रामपाल, रामकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें