बागपत। खेड़ा हटाना गांव निवासी अनिल कुमार का चयन थाईलैंड में होने वाली तलवारबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। गांव में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर पर अनिल कई पदक जीत चुका है। दो से छह सितंबर तक खेलों का आयोजन किया जाएगा। खेलों में शामिल होने के लिए अनिल थाईलैंड के लिए रवाना हो गया है।