फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकृति में ढाली अटल कलाकृति

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रों में कराए अटल यात्रा के दर्शन
विज्ञापन

मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज के चित्रकला विभाग में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी आयोजित हुई। प्रमुख बिंदु यह है कि प्रदर्शनी में जितने भी चित्र प्रदर्शित हुए वो सभी पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा रचित कविता पर आधारित थे। अटल जी द्वारा लिखी गई कविताओं की थीम को लेकर छात्राओं व शिक्षिकाओं ने उसे कलाकृति में ढाला। प्रदर्शनी का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या डॉ. अर्चना शर्मा व कला विभाग की एचओडी डॉ. अर्चना रानी ने किया। डॉ. अर्चना रानी ने अटल जी की कविता ‘रोते-रोते रात सो गई’ पर बेहद संवेदनशील कलाकृति का सृजन किया। शिक्षिका डॉ. नाजिमा इरफान ने कविता ‘मैं जी भर जिया’ पर सुंदर कृति का प्रदर्शन किया गया। शिक्षिका डॉ. पूनम लतासिंह ने कविता ‘कौन कौरव कौन पांडव’ पर चित्र बनाया। शबाहत, सुरभि, राधिका, नसरीन, नाजरीन, जीनत सहित छात्राओं के बनाए चित्र भी प्रदर्शित किए गए। श्रेष्ठ चित्र प्रतियोगिता में शिवानी देवी प्रथम, जीनत खातून दूसरे व नाजरीन तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें