बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता पवन तिवारी एडवोकेट ने अपर पुलिस अधीक्षक से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी थी कि 31 दिसंबर 2012 से अगस्त 2018 तक शस्त्र नवीनीकरण एवं नए शस्त्र जारी करने के लिए कुल कितने व्यक्तियों का शस्त्र संचालन दक्षता परीक्षण हुआ। इनमें से कितने व्यक्ति शस्त्र संचालन दक्षता परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए। इस पर सूचना प्राप्त हुई कि इस तरह शस्त्र संचालन दक्षता परिणाम में कोई भी शस्त्र आवेदक अनुत्तीर्ण नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि शस्त्र नवीनीकरण एवं नए शस्त्र लाइसेंस जारी करने में बड़ा खेल किया जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छह सालों में आज तक एक भी व्यक्ति अनुत्तीर्ण नहीं हुआ है।