मन की बात लिखकर छात्राओं का कॉलेज में हुआ स्वागत
मेरठ। मन की बात लिखकर नई छात्राओं ने कॉलेज में माहौल कैसा हो इसकी जानकारी दी। शुक्रवार को इस्माईल नेशनल महिला डिग्री कॉलेज में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का समापन हुआ। इसमें इस वर्ष कॉलेज में प्रवेश लेने वाली छात्राओं ने भाग लिया। नई छात्राओं से उनके मन की बात जानने के लिए उनके स्वागत में यह आयोजन हुआ। इसमें बीएड की छात्राओं ने कागज पर अपने मन की बात कही। छात्राओं ने महाविद्यालय में अनुशासन, प्रेम और सभी के सहयोग की बात लिखी। बीएड की एचओडी डॉ. सारिका शर्मा ने सभी का परिचय लिया। छात्राओं को वार्षिक कैलेंडर के बारे में बताया। छात्राओं को हिंदी, कंप्यूटर, अभिव्यक्ति, भाषा विषयों की जानकारी भी दी गई। विभाग में दो हाउस भी बनाए गए। गामा और कावेरी हाउस में छात्राओं को बांटा गया। गामा हाउस की हेड प्रेरणा भट्ट, वैशाली नायक रहीं। कावेरी हाउस की हेड मानसी अग्रवाल, पायल को बनाया गया। असया को प्रीफेक्ट नियुक्त किया गया। डॉ. वंदना भारद्वाज, डॉ. कुलज्योत्सना, डॉ. मीनू तोमर, डॉ. अंजू गुप्ता आदि मौजूद रहीं।