फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के विपरीत पॉलीथिन निर्माण न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मानक के विपरीत पॉलिथीन तैयार न हों
विज्ञापन

मेरठ। अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र ने शनिवार को शहर के पॉलिथीन निर्माताओं के साथ बैठक की। बचत भवन में आयोजित बैठक में मुकेश चंद्र ने कहा कि प्रदेश सरकार पॉलिथीन प्रतिबंध के प्रति पूरी तरह सख्त है। इसलिए पॉलिथीन के जो मानक तय किए हैं, निर्माता उसका पूरी तरह पालन करें। क्योंकि यदि वह मानकों के अनुरूप पॉलिथीन निर्माण करेंगे तो बाजार में मानक के विपरीत पॉलिथीन नहीं आएगी। इसलिए पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण के लिए जो अभियान उसमें पॉलिथीन निर्माता पूरी तरह सहयोग करें। मुकेश चंद्र ने कहा कि शीघ्र ही पॉलिथीन निर्माताओं के यहां भी जांच होगी। यदि कहीं भी मानक के विपरीत पॉलिथीन तैयार होती मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें