मेरठ। निरस्त भूखंडों की रजिस्ट्री कर करोड़ों के वारे न्यारे करने के आरोप में फरार चल रही एमडीए लिपिक की जारी सीडी का गहन अवलोकन किया जाएगा।
बताया जा रहा कि आरोपी लिपिक रजनी कनौजिया ने सीडी जारी की है, जिसमें बताया है कि कैसे एमडीए के दूसरे लिपिकों व अन्य लोगों ने इस घोटाले को अंजाम दिलवाया। इस पूरे गड़बड़झाले में कौन-कौन लिप्त हैं, सारी जानकारी दी गई है। हालांकि एमडीए सचिव राजकुमार का कहना है कि सीडी अभी उन्हें नहीं मिली है। मिलने के बाद उसका गंभीरता से अवलोकन किया जाएगा। गौरतलब है कि अमर उजाला के भंडाफोड़ करने के बाद इस मामले में एमडीए लिपिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। दो लिपिकों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है जबकि रजनी अभी तक फरार है।