बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया जनप्रतिनिधियों द्वारा भेजे गए पत्रों पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। कोई भी पत्र लंबित नहीं रखा जाएगा। कार्रवाई करने के बाद जनप्रतिनिधियों को अवगत भी कराया जाए। अफसरों को चेतावनी दी है कि इस कार्य में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त न हीं की जाएगी। शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।