बागपत। बैंकों की दो दिन की हड़ताल से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को बैंक खुले तो लोगों की भीड़ रुपये जमा करने और निकालने के लिए उमड़ पड़ी। सभी बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ के कारण कर्मचारियों को भी असुविधा हुई। दोपहर तक भीड़ काम हो सकी। जिसके बाद कार्य पूर्व की भांति सुचारु हो गया।