मतदाता सूची से नाम हटवाने का विरोध
मेरठ। सहकारी बैंक के निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची पर निर्वाचन अधिकारी द्वारा आपत्तियां मांगी गई थी। लेकिन आपत्ति लगाने वाले की ही वोट मतदाता सूची से हटवाए जाने पर भाकियू की जिला इकाई ने नाराजगी व्यक्त की है। मामले को लेकर बृहस्पतिवार को भाकियू के दर्जनों कार्यकर्ता मंडलायुक्त कार्यालय पर कमिश्नर प्रभात कुमार से मिले। भाकियू के चौधरी विनोद जाटौली ने बताया कि वे साधन सहकारी समिति लिमिटेड पावली खुर्द बैंक प्रतिनिधि निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 के क्रमांक पर बैंक प्रतिनिधि है। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मेरठ की चुनाव प्रक्रिया के तहत निर्वाचन अधिकारी ने 01 मई को अंतिम मतदाता सूची पर आपत्तियां मांगी थी। जिस पर चौधरी विनोद जाटौली ने मनिंदर पाल सिंह की निर्वाचन क्षेत्र 11 के क्रमांक 25 पर आपत्ति लगाई थी जिसमें 02 मई को सुनवाई एवं निस्तारण का समय निर्धारित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन अधिकारी से साज करके आपत्तिकर्ता की ही वोट अंतिम मतदाता सूची से हटवा दी गई। भाकियू ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर चौधरी विनोद जाटौली की वोट मतदाता सूची में जुड़वाई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस दौरान बाबा इलम सिंह,नरेश चौधरी, संजय दौरालिया, नवाब सिंह, इमरान, सतीश कुमार, मदनपाल, जितेंद्र आदि रहे।
खास बातें:
कमिश्नर से मिला भाकियू का प्रतिनिधि मंडल