मेरठ। राजस्थान साधु समाज के अध्यक्ष महंत स्वामी वीरेंद्रानंद गिरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर प्रदेश की सड़कों को बनवाने की मांग की है। पत्र के अनुसार गाजियाबाद से मेरठ, गढ़मुक्तेश्वर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई में प्रवास के दौरान रोडवेज बसों में यात्रा करने से पता लगा कि प्र्रदेश की सड़कें कितनी खराब हैं। यहां तक कि लखनऊ की चारबाग सब्जी मंडी की सड़क भी पूरी तरह टूटी पड़ी है। वे तो इन सड़कों पर बस चलाने वाले चालकों की हिम्मत की दाद देते हैं। गिरी ने जनहित में प्रदेश की सड़कों को बनवाने की मांग की। ब्यूरो