मेरठ। युवा सेवा सामाजिक संगठन के बैनर तले रविवार को बच्चा पार्क चौराहे पर ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। संगठन अध्यक्ष राजन भोला के नेतृत्व में सदस्यों ने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने और कार चालकों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। यातायात नियमों के तहत वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने का आह्वान किया। अभियान में मनोहर गुरूनानी, दिनेश आहुजा, शारिक मुन्ना, नवीन अरोड़ा, आमिर माहीगीर, राहुल जैन, दिलीप कुमार, अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।