नाइजीरिया से राष्ट्रोदय में शामिल होने आए भरत पांडे
मेरठ। नाइजीरिया लेबोस में पिछले 10 साल से रह रहे भरत पांडे भी समागम का हिस्सा बने। पूर्ण गणवेश में उन्होंने राष्ट्रोदय में भाग लिया। भरत पांडे नाइजीरिया के लेबोस में आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह मूलत: शास्त्रीनगर निवासी हैं। उन्होंने बताया दस साल बाद भारत आने का मुख्य उद्देश्य केवल यह समागम है। लेबोस में आरएसएस की दो शाखाएं संचालित हैं। एक शाखा लेबोस मेन लैंड व दूसरी शाखा लेबोस विक्टोरिया आईलैंड में संचालित हैं। प्रति रविवार को सुबह शाखाएं लगती हैं। मैं दोनों शाखाओं में जाता हूं। पहली बार संघ संचालक को सुनने का अवसर मिला है। जब सूचना मिली कि स्वयं संघ संचालक स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे तो खुद को रोक नहीं पाए। इतने स्वयंसेवक एक साथ पहली बार देखे हैं। बहुत अच्छा लगा। भरत की पत्नी नीतू पांडे भी सेविका समिति में सक्रिय हैं।
खास बातें
नाइजीरिया में चला रहे संघ की शाखा, समागम में शामिल होने आए भारत